बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति, पत्नी और वो ! पत्नी के प्रेमी ने पति को पिलाई जमकर शराब, बेहोश होने के बाद फोन कर पूछा- क्या करूँ, प्रेमिका बोली-काट दो

पति, पत्नी और वो ! पत्नी के प्रेमी ने पति को पिलाई जमकर शराब, बेहोश होने के बाद फोन कर पूछा- क्या करूँ, प्रेमिका बोली-काट दो

DESK: प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला अक्सर सामने आता रहता है। ऐसा ही एक मामला एक फिर सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या अपने प्रेमी से करा दी है। पुलिस ने इस मामले में 10 दिनों के बाद आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर ली है। हालांकि पुलिस अब भी मृतक के शव को बरामद नहीं कर पाई है। दरअसल, यह मामला 26 अक्टूबर का है। जानकारी अनुसार पत्नी ने साजिश के तहत अपने पति और प्रेमी की दोस्ती कराई थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी अनुसार, पत्नी ने पहले अपने पति और प्रेमी की दोस्ती कराई। जिसके बाद प्रेमी ने मृतक को शराब पिलाने के लिए ले गया, वहीं जब मृतक दारु पीकर बेहोश हो गया तो प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को फोन कर पूछा कि तुम्हारा पति बेहोश हो गया है। क्या कंरु? वहीं पत्नी ने पति को काटने के लिए कह दिया। जिसके बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति को काट कर बोरे में बंदकर नाले में फेंक दिया। घटना कानपूर के फर्रुखाबाद का है। 

मृतक का नाम संजय, उसकी पत्नी का नाम सुमन और प्रेमी का नाम राजेश बताया जा रहा है। दोनों की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। लेकिन दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। वहीं विवाद से तंग आकर संजय गुड़गांव में रहने लगा था वहीं उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ कानपूर में रहती थी। इस दौरान वह किसी अन्य युवक के संपर्क में आ गई। दोनों ने अवैध संबंध बना लिए। वहीं इस दौरान पति पत्नी के बीच भी सुलह हो गई और पत्नी ने पति को अपने साथ रहने के लिए कानपूर बुला लिया।    

वहीं पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दी। वहीं बेटे के अचानक गायब होने से परेशान परिजनों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया। जिसने पुलिस के समझ अपने गुनाह को कबूल करते हुए सारी बातें पुलिस को बता दी। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Suggested News