बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो सपा की तरफ से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी, अखिलेश यादव ने भी दिए संकेत

भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो सपा की तरफ से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी, अखिलेश यादव ने भी दिए संकेत

LUCKNOW : यूपी में वरुण गांधी को भाजपा टिकट देगी या नहीं, इसको लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन, इसी बीच अब यह खबर सामने आ रही है कि अगर वरुण गांधी को भाजपा से टिकट नहीं मिलता है तो अखिलेश यादव उन्हें अपनी पार्टी से मौका दे सकते हैं। 

ऐसी  चर्चा है कि अमेठी से अगर प्रियंका गांधी या राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ते हैं तो वरुण गांधी को सपा अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। ये सीट 2019 में राहुल गांधी की हार होने पर गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां से वरुण के पिता संजय गांधी भी चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल, यहां स्मृति ईरानी सांसद हैं। 

अखिलेश ने दिए संकेत

अखिलेश यादव ने वरुण गांधी को भी टिकट देने को लेकर संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि हमारे जो नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वह सरकार के दबाव में ऐसा कर रहे हैं।


Suggested News