बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस की बनेगी सरकर तो जाति आधारित गणना के साथ ही राहुल गांधी कराएंगे संपत्ति निर्धारण पर बड़ा काम, वेल्थ सर्वे का किया ऐलान

कांग्रेस की बनेगी सरकर तो जाति आधारित गणना के साथ ही राहुल गांधी कराएंगे संपत्ति निर्धारण पर बड़ा काम, वेल्थ सर्वे का किया ऐलान

DESK. लोकसभा चुनाव का परिणाम अगर कांग्रेस के पक्ष में आया तो देश में जाति आधारित जनगणना होगी. कांग्रेस ने आम चुनावों को लेकर यह बड़ा वादा किया है. लेकिन इसके साथ ही देश की सम्पत्ति को लेकर भी कांग्रेस की ओर से एक और बड़ा दांव खेला गया है. ऐसे में अगर कांग्रेस को इस बार के लोकसभा चुनाव में बहुमत मिला तो कांग्रेस ने एक और खास काम करने का ऐलान किया है. इसे लेकर राहुल गांधी ने ऐलान किया है. 

राहुल गांधी ने जाति जनगणना के अलावा अब देश की संपत्तियों पर नियंत्रण जानने के लिए सर्वे कराने का ऐलान किया है। तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो वह यह पता लगाने के लिए वित्तीय एवं संस्थागत सर्वे कराएगी कि देश की अधिकतर संपत्तियों पर किसका नियंत्रण है। राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना के अलावा वेल्थ सर्वे भी कराया जाएगा। यह हमारा वादा है। उन्होंने कहा कि जितनी आबादी उतना हक का नारा, तभी हकीकत बनेगा जब जाति जनगणना देश में हो।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे पहले यह निर्धारण होना चाहिए कि किस जाति या समुदाय के लोग कितने हैं। यानी कितने लोग ओबीसी हैं, कितने एससी या एसटी या अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। इसके बाद यह पता लगाया जाएगा कि देश की संपत्तियों पर किसका कितना नियंत्रण है। यानी वेल्थ सर्वे। यह इसलिए कराया जाएगा ताकि सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। समाज की मुख्यधारा से कटे लोगों को उनका हक दिलाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि देश की आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक है। लेकिन नौकरियों में देखें वह कहां हैं। सच्चाई यह है कि इस 90 फीसदी आबादी के पास कोई हिस्सेदारी ही नहीं है। इनको इनका हक हम सत्ता में आने के बाद दिलाएंगे।


Suggested News