बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"छात्र-छात्राएं एक साथ बैठे या हंसी मजाक करते देखे गए तो रद्द हो जाएगा नामांकन", बिहार में चर्चा का विषय बना प्राचार्य का तुगलकी फरमान

"छात्र-छात्राएं एक साथ बैठे या हंसी मजाक करते देखे गए तो रद्द हो जाएगा नामांकन", बिहार में चर्चा का विषय बना प्राचार्य का तुगलकी फरमान

SIWAN: बिहार में अगर लड़का-लड़की कॉलेज में साथ बैठते हैं या हंसी- मजाक करते पाए जाएंगे तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। दरअसल, यह अजीबो-गरीब मामला बिहार के सीवान जिले का है। जहां जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने यह फरमान जारी किया है। प्राचार्य ने जारी फरमान में कहा है कि, अगर कॉलेज के कैपस छात्र-छात्रा एक साथ बैठे या हंसी-मजाक करते दिखे गए तो उनका नामांकन रद्द हो जाएगा। वहीं अब यह खबर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। 

दरअसल, सीवान के जेडए इस्लामिया कॉलेज के प्रिंसिपल के आदेश से यह नोटिस जारी किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य इदरीश आलम के द्वारा जारी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में लिखा गया है, "सूचित किया जाता है कि अगर छात्र तथा छात्राओं को साथ में एक साथ बैठे या हंसी मजाक करते महाविद्यालय परिसर में देखा जाएगा तो उनके नामांकन को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही धारा 29 व 30 का हवाला देते हुए कहा है कि यह एक अल्पसंख्यक महाविद्यालय है। इसके सारे प्रबंधन का अधिकार शासी निकाय में निहीत है"।

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही इस कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। इस वीडियो में दो लड़कियां आपस में लड़ाई कर रही थी। दोनों छात्राओं ने क्लास रुम और सड़क तक मारपीट की। बताया जा रहा कि शायद इसी वीडियो के वायरल होने के बाद प्राचार्य ने यह तुगलकी फरमान जारी किया है। 

वहीं इस तुगलकी फरमान के बाद कॉलेज के प्राचार्य इदरीस आलम ने कहा कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले लड़कियों में मारपीट हुई थी। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का चक्कर था। हम लोगों ने बच्चों को डराने के लिए इस तरह का पत्र जारी किया है, हालांकि यह पत्र गलत है। ऐसा नहीं लिखना चाहिए था। 

Suggested News