बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो भ्रष्टाचार और अपराध पर बात करके दिखाएं क्योंकि यह पब्लिक है सब जानती है: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दी चुनौती

तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो भ्रष्टाचार और अपराध पर बात करके दिखाएं क्योंकि यह पब्लिक है सब जानती है: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दी चुनौती

PATNA :  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कि तेजस्वी यादव हमेशा बिहार के जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं लेकिन यह पब्लिक है सब जानती है....अगर तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो बिहार में उनके और उनके परिवार के द्वारा जो भ्रष्टाचार और अपराध किया गया है, गरीबों का शोषण किया गया है उस पर बात करके दिखाएं...

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार के लोगों ने देखा है कि किस तरह पिछले 17 महीने में तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री के काल में बिहार को 'आपराधिक राज' के तौर पर बदल दिया था.. गुंडो को संरक्षण राजद सरकार की प्राथमिकता बन गई थी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इमानदारी से काम करने से रोका जा रहा था इसीलिए नीतीश कुमार जी ने राजद से नाता तोड़कर भाजपा के साथ फिर से गठबंधन कर लिया।

बता दें कि 20 फरवरी से तेजस्वी यादव ने जनविश्वास यात्रा शुरू की  है। मुजफ्फरपुर  से शुरू हुई इस यात्रा के बाद तेजस्वी यादव बिहार के 30 से ज्यादा जिलों का दौरा करेंगे।  जहां वह अपने 17 महीने में किए गए काम को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। साथ ही आनेवाले चुनाव में राजद के लिए समर्थन मांग रहे  हैं। तेजस्वी यादव की सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Suggested News