बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर की तर्ज पर कटिहार में भी बन रहे थे अवैध हथियार, पुलिस ने उपकरणों के साथ मिनी गन फैक्ट्री संचालक को किया गिरफ्तार

मुंगेर की तर्ज पर कटिहार में भी बन रहे थे अवैध हथियार, पुलिस ने उपकरणों के साथ मिनी गन फैक्ट्री संचालक को किया गिरफ्तार

KATIHAR : अपराध की अंधेरी दुनिया में "मेड इन मुंगेर" हथियार के दबदबा के बाद कटिहार में भी इसी तर्ज पर चल रहे अवैध गन फैक्ट्री का कटिहार पुलिस ने खुलासा किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा के इस अवैध फैक्ट्री में हथियार कब से बन रहा था और कहां-कहां सप्लाई हो रहा था। इस पर पुलिस अब तक कुछ भी साफ करने की स्थिति में नहीं है। 

लेकिन मेड इन कटिहार हथियार का निर्माण करनेवाले इस अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा में किया है। वहीँ इस मामले में पुलिस ने एक संचालक मो आसिफ को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध हथियारों के जखीरे के अलावा हथियार बनाने के सामान और उपकरण को भी बरामद किया हैं। 

अब पुलिस अधीक्षक पूरे रैकेट से जुड़े हुए मामले पर आगे भी और बड़ा खुलासे की बात कर रहे है। उन्होंने कहा की छापेमारी के दौरान 3 देशी पिस्टल, एक रिवाल्वर, दो देशी कट्टा के साथ जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News