बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस CWC की अहम बैठक आज, अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नए नेता का हो सकता है ऐलान

कांग्रेस CWC की अहम बैठक आज,  अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नए नेता का हो सकता है ऐलान

NEWS4NATION DESK : , राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से बनी असमंजस की स्थिति और आर्टिकल 370 सहित कई मुद्दों पर पार्टी के नेता अलग-अलग बयानबाजी ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। संकट के दौर से गुजर रही कांग्रेस वर्किंग कमिटि की आज अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अंतरिम अध्यक्ष के रुप में नए नेता का एलान हो सकता है।  

पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिंदे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा है। 
 
 सूत्रों के मुताबिक, नए अध्यक्ष के चयन के फैसले को लेकर सीडब्ल्यसी की बैठक में व्यापक विचार-विमर्श होगा और चयन के लिए कोई व्यवस्था बनाई जाएगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक से एक दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक अहमद पटेल, एके एंटनी और केसी वेणुगोपाल सोनिया गांधी से मिले। माना जा रहा है कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के लिए कुछ नामों पर चर्चा की है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त उनके इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए सीडब्ल्यूसी ने उन्हें पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। हालांकि, राहुल अपने रुख पर अड़े रहे और स्पष्ट कर दिया कि न तो वह और न ही गांधी परिवार का कोई दूसरा सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा। 

अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए राहुल ने यह भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहते हुए भी वह पार्टी के लिए सक्रियता से काम करते रहेंगे। बाद में उनके समर्थन में कई नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया था।
 
 

Suggested News