बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में आपसी विवाद में एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली

भागलपुर में आपसी विवाद में एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली

BHAGALPUR : जिले के पीरपैंती थाना अंतर्गत के मोल टोला में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। बताया जा रहा है की इस दौरान अवैध हथियार से गोलियां चलायी गयी। मिली जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त को जमीन का नापी होना था। 


इसी बात को लेकर जयनन्दन यादव, चंदन कुमार यादव, बसंती देवी सभी लोग अपने बरामदे में बैठे थे। इसी बीच आरोपितों ने अचानक हमला कर दिया। हमला करने वाले में राममूर्ति यादव, रामनाथ यादव , पूरण यादव ,मन्तोष यादव, दीपक यादव, मैनेजर यादव और कैप्टन यादव शामिल थे। सभी हथियार से फायरिंग करने लगे। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है। 

जिसमें जयनंदन यादव के गर्दन और आंख में, चन्दन कुमार यादव के आंख और सिर में और बसंती देवी के दाहिने पैर में गोली है। घटना की सूचना पीरपैंती थाना अध्यक्ष को मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत मौके पर गश्ती दल को भेजा। 

मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां सभी का फर्स्ट एड इलाज किया गया और सभी घायल लोगों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। हालाँकि खबर लिखने तक कोई अनहोनी घटना नहीं घटी थी।

भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट 

Suggested News