पारिवारिक विवाद में पति ने पार की क्रूरता की सारी हदें, पत्नी की हत्या कर शव को छुपाया फिर करने लगा ऐसा काम...

PURNIA: पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र के मिस्त्री टोला गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वहीं हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए बेरहम पति परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी की शव को शमशान लेकर निकल गया। आरोपियों ने किसी को घटना की भनक न लगे इसके लिए शव को घर से कुछ दूर बंसवारी में ले जाकर छिपा दिया। अगले दिन रात के अंधेरे में वे शव को जलाते इससे पहले ही उनकी पोल खुल गई। बंसवारी में छिपाए गए शव पर लोगों को नजर पड़ी। जिसके बाद शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं घर वालों को जैसे ही इसकी भनक लगी सभी घर छोड़कर फरार हैं। हादसे के बाद से मृतका के घर में मातम का माहौल है।
बता दें कि, मृतका की पहचान पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र के औराही के मिस्त्री टोला गांव के वार्ड 13 निवासी 40 वर्षीय दिनेश बासुकी की पत्नी शांति देवी 35 के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के भाई मनोज कुमार ने बताया कि 6 साल पहले मधेपुरा के मुरलीगंज थाना के जोरगामा वार्ड 2 से उनके पिता सीबू हांसदा ने उनकी बहन शांति की शादी पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र निवासी दिनेश बासुकी से कराई थी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा मगर इसके बाद पति और ससुराल वाले शांति के साथ मारपीट किया करते। अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता और उसके साथ मारपीट की जाती।
मृतका के भाई ने बताया कि, आज सुबह उन्हें ग्रामीणों की ओर से फोन कर शांति की हत्या की बात बताई गई। इसके बाद वे मृतका शांति के ससुराल मिस्त्री टोला गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने बताया कि बंसबारी में शव को छिपाया गया है। महिला के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले। ग्रामीणों की ओर से उन्हें बताया गया कि गुरुवार को उन्होंने शमशान की तरफ मृतका के पति और ससुराल वाले को जाते हुए देखा था। लोग अधिक थे इसलिए शायद उन्होंने शव को बांसबारी में छिपा दिया। ताकि शव को आज रात जलाते।
हालांकि इससे पहले ही बांसबारी से होकर गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। शव की लोगों ने पहचान की। जिसके बाद ग्रामीणों की ओर से उन्हें फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। वहीं उनकी ओर से जब मृतका के पति और ससुराल वालों को कॉल किया गया। तो सभी का फोन ऑफ है। अच्छे मित्र के पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं।