बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में आपसी विवाद में एक गुट ने दूसरे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सिवान में आपसी विवाद में एक गुट ने दूसरे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SIWAN : सिवान में ताबड़तोड़ हुए गोलीबारी से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोली की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिवान शहर के नगर  थाना क्षेत्र के रामराज्य मोड़ के पास हनुमान चाय दुकान के समीप कुछ लड़कों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। देखते ही देखते एक गुट ने दूसरे गुट पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया, जिसमे दो युवको को ग़ोली लग गई। गोली लगने से दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गए। 

वही दूसरे गुट के अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां दोनो की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हे बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल के डॉक्टर ने रेफर कर दिया हैं। घायलों की पहचान दखिन टोला निवासी स्व0 अली अकबर का पुत्र रेहान शेख एव बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी  शमी अहमद के पुत्र मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। 

आपको बता दें कि कैफ बड़हरिया का रहने वाला है। सिवान के कागजी मुहल्ला में अपने रिश्तेदार के यहाँ रहता है। जिले में आये दिन गोलीबारी की घटना को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। पिछले 10 दिन के अन्दर जिले में गोलीबारी की यह चौथी घटना है। आपको बता दें कि दरौंदा निवासी  कोचिंग पढ़ने गए युवक को दिनदहाड़े ग़ोली मार दी गयी थी। उसके बाद महराजगंज में गोलीबारी, तीसरी घटना दिनदहाड़े एडीजे वन के स्टाफ को दौड़ा दौड़ा कर अपराधियों ने ग़ोली मार  मौत के घाट उतार दिया था। जबकि आज यह चौथी गोलीबारी कि घटना घटित हुई है। फिलहाल घटना के सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ अजय कुमार सिंह,व नगर थाना अध्यक्ष सुदर्शन राम मामले की जांच में जुट गए।

सिवान शहर के रामराज्य मोड़ के पास हुई गोलीबारी के मामले में नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गोलीबारी में दो युवक घायल है। उन्होंने बताया कि किसी गाड़ी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे गोलिबारी हुई है। घयाल के फर्द बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट


Suggested News