बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में तमंचे पर युवक ने किया डिस्को, हाथों में हथियार लेकर दी छठ महापर्व की शुभकामना, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में तमंचे पर युवक ने किया डिस्को, हाथों में हथियार लेकर दी छठ महापर्व की शुभकामना, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

AURANGABAD : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल कुछ इस कदर बढ़ा है की खुलेआम तमंचे लहराने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला औरंगाबाद जिले में सामने आया है। जहाँ इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हैं।

उस वायरल वीडियो में एक शख्स अपने दोनों हाथों में तमंचे लहराते हुए बार बालाओं के साथ ठुमके लगाता दिख रहा हैं। हालांकि इस वारयल वीडियो की पुष्टि NEWS4NATION नहीं करता है। इसका भी पता नहीं चल पाया है की यह वीडियो कब की है।  

हालाँकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो नवीनगर थाना क्षेत्र का बताया जारहा है। हथियार लहराते शख्स का नाम रौनक सिंह उर्फ सोनल सिंह बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देख सकते हैं की तमंचे पर डांस करने स्टेज पर पहुंचे शख्स को देख बार बालाओं मे भय दिख रहा है। यह वीडियो विश्वकर्म पूजा की बताई जा रही हैं। वही दूसरे फ़ोटो में शख्स द्वारा राइफल के साथ छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं जा रही हैं। 

इस मामले में सदर एसडीपीओ मो अम्मानुलाह खान ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इस मामले में उक्त वीडियो के आधार पर नबीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News