बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में अज्ञान वाहन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी टक्कर, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

औरंगाबाद में अज्ञान वाहन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी टक्कर, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

AURANGABAD : जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावा मोड़ एन एच दो पर अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी।  जिससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार  वृद्ध व्यक्ति खिरियावा मोड़ पर सड़क पार कर रहे थे।

 

तभी एक अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। 

जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान करने में जुट गयी है।  

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट          

Suggested News