बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में साली ने जीजा पर लगाया छेड़खानी करने का आरोप, थाने में दर्ज कराई शिकायत

औरंगाबाद में साली ने जीजा पर लगाया छेड़खानी करने का आरोप, थाने में दर्ज कराई शिकायत

AURANGABAD : कहते है की जीजा साली का रिश्ता मजाक का होता है। लेकिन मजाक का यह रिश्ता भी कभी भारी पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ एक महिला ने अपने ही बहनोई पर छेड़खानी का आरोप लगाते स्थानीय थाना में  प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

महिला की शिकायत पर स्थानीय थाना की पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है। महिला के द्वारा थाना में दिए गये आवेदन में कहा गया है कि वह अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान उनका बहनोई आया और हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह वह हाथ छुड़ाकर भागी l

वहीँ घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि महिला के बयान पर कांड संख्या- 359/23 दर्ज किया गया है। मामले में पीड़िता ने अपने बहनोई और उनके साथ दो महिलाओं को भी नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News