बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट और गोलीबारी, 8 लोग हुए जख्मी, 5 की स्थिति नाजुक

औरंगाबाद में आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट और गोलीबारी, 8 लोग हुए जख्मी, 5 की स्थिति नाजुक

AURANGABAD : औरंगाबाद के जमुनिया गांव में जमीन को कब्जाने के वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में 8 लोग जख्मी हो गए है। जिसमें 5 की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मदनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुई। इसके बाद गोलीबारी भी किया गया है। जिससे इलाके के लोगों में दहशत है। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग जख्मी हो गए है। 


जख्मी लोगों में प्रथम पक्ष से जमुनिया गांव निवासी कृष्णा यादव व उसके पुत्र रमेश यादव तथा अमरेश यादव और आशा देवी, निभा कुमारी और उमेश यादव शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से बली यादव का पुत्र मुनरिका यादव व उसकी पत्नी मीना देवी शामिल है। जख्मी उमेश यादव ने बताया की जमीनी विवाद में लाठी, भाला के साथ मारपीट किया गया और जमकर फायरिंग करने की बात कही जा रही है। 

घायल ने बताया की गांव के ही गुड्डू कुमार ने हथियार लाया और विजय यादव को दिया। जिसके बाद विजय यादव ने फायरिंग किया है। उन्होंने विजय यादव,गुड्डू कुमार,मूनारिक यादव,दुआरिक यादव,विनोद यादव,कमलेश यादव,आलोक कुमार,चंदन कुमार सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष से विजय यादव उर्फ गोलू यादव ने बताया की सभी आरोप बेबुनियाद और झूठा है। राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग किया है। 

वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष शशी कुमार राणा ने बताया की उमेश यादव के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जिसमें 9 लोगों को आरोपित बनाया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया की पीड़ित के मिले आवेदन में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग करने की बात कही गई है। जिसकी तहकीकात किया जा रहा है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News