बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में घर में सोये बुजुर्ग दम्पत्ति की अपराधियों ने कुल्हाड़ी से सिर काटकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बांका में घर में सोये बुजुर्ग दम्पत्ति की अपराधियों ने कुल्हाड़ी से सिर काटकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

BANKA : बांका के बेलहर में एक बुजुर्ग दंपति को सोये हुए अवस्था में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया गया है। बताया जाता है की गर्मी के कारण घर के बरामदा में दोनो पति पत्नी सोये थे। घटना शनिवार रात्रि जा बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली है। घटना बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के सूर्यकना बेलड़ीहा गांव की है। जहां सोये हुए अवस्था में ही दम्पत्ति की कुल्हाड़ी से प्रहार करके सर काट दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर बेलहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

बरामदा पर सोए बुजुर्ग दंपति को कुल्हाड़ी से काटा

बांका में दंपति की हत्या के बाद  बेलडिहिया  गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृत दंपत्ति की पहचान ब्रह्मदेव सिंह एवं उनकी पत्नी सुबहला देवी के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि बीती रात को घर के आंगन में ही चौकी लगाकर दोनों सो रहे थे। लेकिन सुबह काफी देर तक जब उनका घर नहीं खुला तो उनके पुत्र की चिंता बढ़ गयी।

सोये अवस्था में हुआ हत्या

दंपति के पुत्र के द्वारा बार-बार फोन किए जाने पर भी जब फोन नहीं रीसिव हुआ तो गांव के लोगों को जानकारी दी गई।  गांव के लोग पहुंचे तो घर बंद पाया गया। तब इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छत पर चढ़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दोनों के शव अपने ही बिस्तर पर पड़े हुए थे। बता दें कि मृतक दंपति के पुत्र शैलेंद्र सिंह किशनगंज में रेलवे में नौकरी करता हैं। मृत ब्रह्मदेव सिंह भवन निर्माण विभाग से सेवानिवृत होकर घर पर रहते थे। लोग बताते हैं कि ब्रह्मदेव सिंह रिटायर होने के बाद घर पर रहकर ब्याज पर पैसा लगाने का काम करते थे।

पुलिस कर रही छानबीन

इधर हत्या की घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने हत्या की छानबीन शुरू की और जांच के लिए फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं हत्या की इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट

Suggested News