बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को जेल भेजने के बयान पर किया पलटवार, कहा किसने पीया है माँ का दूध जो....

बांका में रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को जेल भेजने के बयान पर किया पलटवार, कहा किसने पीया है माँ का दूध जो....

BANKA : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बांका पहुंचे। जहाँ उन्होंने एनडीए प्रत्याशी गिरधारी यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जहाँ शम्भूगंज में जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा की प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। 

उन्होंने एक बार फिर तेजस्वी यादव पर नवरात्र में मछली खाने लेकर कहा की उन्हे किसी के भावना को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है। आप हाथी खाएं, घोड़ा खाए । किसी को कोई मतलब नहीं है। लेकिन दूसरे को क्या सन्देश देना चाहते हैं। और कोई दिखाता नहीं है। आपको दिखाने की क्या जरुरत है। 

वहीँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की इनका अहंकार इस हद तक बढ़ जाता है कि कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी तो PM मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डालेंगे । कहा की जो जेल से निकले हो ओर बेल पर हो। वो लोग देश का भला नहीं कर सकते है। 

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा पहले महिलाएं पानी लाने के लिए दूर तक जाती थी। लेकिन पीएम मोदी जैसे संवेदनशील व्यक्ति ने इसे गंभीरता से लिया। अब हर घर तक पीने का पानी पहुँचाया जा रहा है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा की हर चुनाव में कांग्रेस गरीबी हटाने की बात करती थी। लेकिन 70 साल में अंश भर भी गरीबी हटाने के लिए काम नहीं किया। 

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट 

Suggested News