बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में निगरानी विभाग की टीम ने घुसखोर एएसआई को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, केस में मदद के लिए 20 हज़ार रूपये मांगी थी रिश्वत

बांका में निगरानी विभाग की टीम ने घुसखोर एएसआई को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, केस में मदद के लिए 20 हज़ार रूपये मांगी थी रिश्वत

BANKA : जिले में आज निगरानी विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। बताया जा रहा है की जिले में चान्दन थाना के एएसआई मनोज पासवान किसी केस में मदद पहुंचाने के लिए किसी व्यक्ति से घूस की मांग रहे थे। इसकी शिकायत टुनटुन यादव द्वारा निगरानी विभाग में किया गया था। 


शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने इस मामले को जांच में सही पाया। इसके बाद मंगलवार को निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते चान्दन थाना के एएसआई मनोज पासवान को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोप है कि चान्दन थाना के एएसआई मनोज पासवान  शिकायतकर्ता टुनटुन यादव से 20 हजार रिश्वत ले रहे थे। अचानक निगरानी की टीम वहां पहुंची और ASI मनोज पासवान को रंगे हाथ पकड़ लिया। 

निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। कोई भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। दरअसल पटना निगरानी विभाग को यह शिकायत मिली थी कि बांका जिले के चान्दन थाना में कार्यरत एएसआई मनोज पासवान केस में मदद पहुंचाने के लिए घूस मांग रहे हैं। 

शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मंगलवार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता  टुनटुन यादव ने एएसआई मनोज पासवान को घूस दिया। वैसे निगरानी की टीम ने एएसआई मनोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News