बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में पति पत्नी के विवाद में युवक ने गोली मारकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

बेगूसराय में पति पत्नी के विवाद में युवक ने गोली मारकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI : जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव में पति पत्नी की आपसी विवाद में मंगलवार को युवक ने गोली मार कर आत्म हत्या कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोगो की भीड़ जुट गयी। स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। 

मृतक युवक की पहचान नारेपुर पश्चिम निवासी श्याम देव दास का करीब 32 वर्षीय पुत्र पवन कुमार दास के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि उक्त युवक बेगूसराय में रहकर ठेला पर दुकान चलाता था। एक सप्ताह पुर्व उक्त युवक अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर बेगूसराय चला गया। जहां वह किराए के मकान में रह रहा था। हालाँकि पति पत्नी के बीच हमेशा किसी ना किसी बात पर विवाद होते रहता था। छठ पर्व के बाद युवक पत्नी और बच्चों के साथ नारेपुर अपने घर आया था। 

मृतक युवक की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर अपने पति से फाइनेंस कंपनी का किश्त भरने के लिए राशि की मांग की। काफी जिद के बाद रूपया लेकर मैं किश्त जमा करने चली गयी। जब मै घर लौटी तो घर पति गोली मारकर ख़ुदकुशी कर चुके थे। घटना की सूचना पर पहुंचे बछवाड़ा थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल से एक पिस्टल बरामद किया। वही शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया। 

वहीँ युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों के चीख और चीत्कार से लोगो का दिल दहल गया। देखने वाले लोगो की आंखे नम हो गयी। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत छोटे छोटे दो लड़का और एक लड़की छोड़ गया है। 

मामले में डीएसपी डॉ रवीन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि पति पत्नी के विवाद में पति ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या किया है। घटना स्थल से एक पिस्टल बरामद किया गया है। वहीँ पुलिस ने घटना वाले कमरे को सील कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News