बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बेगूसराय में अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BEGUSARAI : बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने से नाराज़ परिजनों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद लोगों ने बताया कि एक निजी स्कूल के बस ने एक मोटरसाइकिल पर तीन लोगों को कुचल दिया था। जिससे घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में मृतक के पुत्री एवं बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी मौत से नाराज होकर ग्रामीणों ने उलाव स्थित सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

सड़क जाम रहने के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। आपको बताते चले की सिंगल थाना क्षेत्र के राजापुर के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को कुचल दिया था। इस हादसे में पंकज कुमार राय की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री सोनी कुमारी एवं बहनोई दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। वही दोनों घायल को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह इलाजरत है। मृतक व्यक्ति की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सारनिया बिशनपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय मथुरा राय के पुत्र संजय कुमार राय के रूप में की गई है। जबकि घायल पुत्री की पहचान सोनी कुमारी के रूप में की गई है। वही घायल बहनोई दीपक कुमार के रूप में की गई है। 

बताया जा रहा है कि मृतक संजय कुमार राय अपने बहनोई और पुत्री को मोटरसाइकिल पर बैठकर सिमरिया बेटी को ननिहाल छोड़ने जा रहा था। तभी राजापुर के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने जबरदस्त मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर संजय कुमार राय की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पुत्री एवं बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल अवस्था में दोनों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कारण जहां इलाजरत है। 

परिजनों ने बताया कि मृतक संजय कुमार राय भागलपुर में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ का पद पर कार्यरत थे। वहीं मृतक के बहनोई दीपक कुमार रेलवे में जॉब करते हैं। वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिंघौल थाना पुलिस को दी मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई हैं। वही इस घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना अध्यक्ष दीपक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत करने में जुटे हुए। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है लोग मुआवजा और उस ड्राइवर को गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News