BETTIAH : जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के बनकट पुरैना वार्ड 2 नंबर निवासी महमद हारून एक आरटीआई कार्यकर्ता थे। चाकू से गोदकर अपराधियों ने इनकी हत्या कर दी है। घटना मनुआपुल थाना क्षेत्र में जोकहा की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वह हारून सीओ,बीडीओ व पुलिस विभाग के खिलाफ सूचना का अधिकार का आवेदन देते रहते थे। वही भू माफिया के खिलाफ भी वह सूचना के अधिकार के माध्यम से संघर्ष करते रहते हैं। घर से निहायत ही गरीब व्यक्ति थे। दो लड़कों में एक की मौत पहले ही हो चुकी है।
वहीँ बताया जा रहा है की महमद हारून समाज सुधार जागरूकता सेनानी नामक संस्था चलाते थे। जानकारी के अनुसार उक्त संस्था में गरीबों के कल्याण के कार्य के साथ पैसा जमा करने का भी काम किया जाता था। पूर्व में भी उनके साथ गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमे उनका पैर टूट गया था।
बेतिया से आशीष की रिपोर्ट