बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद, गले लगकर एक दूसरे को दी बधाई

बेतिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद, गले लगकर एक दूसरे को दी बधाई

BETTIAH : पश्चिम प•चम्पारण जिला मे आज ईद का महापर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के इस पर्व मे गंगा यमुना की तहजीब भी देखने को मिला। हिन्दू समुदाय के लोगो ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया और मुस्लिम भाईयो को ईद की बधाई दी। ईद मना रहे लोगों ने बताया की रमजान में अल्लाह की खास रहमतें बरसती हैं। अगर इस्लाम समुदाय का व्यक्ति रमजान के नियमों का पालन करता है तो अल्लाह उसके पिछले सभी गुनाह माफ कर देते हैं। साथ ही इस महीने में की गई इबादत और अच्छे काम का 70 गुना पुण्य अल्लाह देते हैं। 

कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में हर बालिग पर रोजा फर्ज है। रोजा इंसान को बुराइयों के रास्ते से हटाकर अच्छाई का रास्ता दिखाता है। महीने भर के रोजों को जरिए अल्लाह चाहता है कि इंसान अपनी रोज़ाना की जिंदगी को रमज़ान के दिनों के मुताबिक़ गुज़ारने वाला बन जाए। रोज़ा सिर्फ ना खाने या ना पीने का ही नहीं होता, बल्कि रोज़ा शरीर के हर अंग का होता है। ईद के दिन सभी अपने सलाना आय का चालीसवां हिस्सा जरूरतमंदों की मदद के लिए दान देते हैं जिसे जकात निकालना कहा जाता है।

उन्होंने कहा की खुदा की कुछ नेमतें हमें जीने की वजह देती हैं। वजह देती हैं हर दर्द हर गम को कुछ पल भूल कर मुस्कुराने की और अपनों के गले लग कर उन पर अपना प्यार लुटाने की। कुछ ऐसा ही खुशी का मौका होता है ईद पर्व मे रामनगर के भगत सिंह चौक पर। जहाँ समाजिक कार्यकर्ता तबरेज आलम के तरफ से ईद मिलन समारोह रखा गया। जहाँ सभी धर्म के करीब हजारो की संख्या मे लोगो को सेवई खिलाया गया और एक दूसरे को बधाई दी गयी। 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Suggested News