बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में गंगा नदी में डूबने से युवक और स्नान करने जा रही महिला की बाइक से गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर में गंगा नदी में डूबने से युवक और स्नान करने जा रही महिला की बाइक से गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR: भागलपुर में गंगा स्नान करने जा रही एक महिला की मौत बाइक से गिरने से हो गई। वहीं नवरात्रि के पहले दिन गंगा घाट पर नहा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल, पहला मामला जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा क्षेत्र के दारापुर गंगा घाट का है। जहां  गंगा स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दरमियान गंगा स्नान करने के दौरान एक तीस वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं इस गंगा घाट पर ही दो युवकों को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचाया। डूबे हुए युवक की पहचान हुसैनाबाद के रहने वाले राजकुमार साह के इकलौते पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

वहीं दूसरा घटना जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलगौरी मोड़ के समीप का है। जहां बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से गंगा स्नान करने आई वृद्धा बाइक से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जख्मी हालत में उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की वह बाइक पर सवार होकर आई थी। वहीं दिलगौरी मोड के समीप अचानक चलती बाइक से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बाबत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल परिसर स्थित बरारी ओपी पोस्ट पर मृतका के परिजनों ने फर्द बयान दर्ज कराया तत्पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका निर्मला देवी के नाती सूरज कुमार ने बताया की घर से गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रही थी। तभी गाड़ी से गिर गई जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं जेएनएनएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Suggested News