बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने पीरपैंती के दियरा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा- क्षेत्र में है विकास की अपार संभावनाएं

भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने पीरपैंती के दियरा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा- क्षेत्र में है विकास की अपार संभावनाएं

BHAGALPUR : कांग्रेस विधायक सह भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने आज पीरपैंती प्रखण्ड के दियरा क्षेत्र में चुनाव प्रचार हेतु सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया। इसकी शुरूआत अनादिपुर से हुई। तत्पश्चात् काशरी होते हुए बटेश्वर स्थान पहुँचकर उन्होंने पूजा अर्चना किया। 

इसके बाद शर्मा ओरियप चौक, नन्दगोला, एकडरा, किशनदासपुर, बरोहिया, सुब्बा टोला, बुद्धचक, एकचारी दियारा, मोहनपुर, खवासपुर चौक, अढनियां रामनगर, गोविन्दपुर, बाखरपुर, बाबूपुर इत्यादि जगहों के मतदाताओं से मिल कर अपने चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। 

शर्मा ने कहा कि पीरपैंती जैसे समृद्ध क्षेत्र के विकास की अपार संभावनाएँ है, लेकिन सक्षम जनप्रतिनिधि के अभाव में क्षेत्र का अपेक्षित विकास नही हो पाया। आप मुझे अपार मतों से विजयी दिलाकर संसद भेजें, मैं इस क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के साथ-साथ बाढ़ जैसी विभीषिका से प्रभावित कटाव पिड़ितों के स्थाई पुर्नवास की व्यवस्था के साथ यहाँ के विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करूँगा। मैं इस क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं से जनता को निजात दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूँगा।

इस जनसम्पर्क अभियान में उनके साथ पीरपैंती के पूर्व विधायक रामविलास पासवान, राजद नेता तिरूपतिनाथ यादव, प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी, विपिन बिहारी यादव, अभिषेक चौबे, विकास सिंह, विनय कुमार मिश्रा, नरेन्द्र सिंह, मुरली यादव, वासुकीनाथ यादव, रंजन यादव, भरत यादव, जर्नादन आजाद, सिट्टु कुमार, प्रखण्ड राजद अध्यक्ष रंजीत साह, श्यामसुन्दर यादव, अम्बिका मंडल, चन्देश्वर झा, सुदर्शन पासवान, त्रिपुरारी यादव इत्यादि शामिल थे।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट


Suggested News