बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में पति ने जहर देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

भागलपुर में पति ने जहर देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

BHAGALPUR : जिले के बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गाँव में सात दिन पूर्व पति के द्वारा अपने पुरे परिवार के साथ मिलकर जहर खिलाकर पत्नी को जान से मारने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृतक महिला कंचन देवी के मां कमनी देवी एवं भाई भवेश कुमार , राजेश कुमार एंव सुलतानगंज के रहनेवाले मृतिका के परिजन अरुण ठाकुर ने बताया कि बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गाँव के रहनेवाले प्रकाश ठाकुर के पुत्र अजीत ठाकुर से हिन्दू रिति रिवाज के साथ 2012 ई में शादी बेलहर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर के लुल्हा गाँव के रहनेवाले कपुरी ठाकुर की पुत्री कंचन कुमारी से शादी हुई थी।

इसके बाद कंचन देवी ने एक पुत्र एवं एक पुत्री को जन्म दिया था। जिसका पुत्र पियुश कुमार उम्र 10 वर्ष, पुत्री पल्लवी कुमारी उम्र 5 वर्ष है। पति अजीत ठाकुर एवं इनके पिता प्रकाश ठाकुर, मां प्रमिला देवी, भाई अमित ठाकुर इनकी पत्नी प्रियंका देवी के द्वारा दहेज को लेकर घरेलू विवाद होने पर 11 मार्च को कंचन देवी को हाथ पैर बांधकर मारपीट करते हुए जहर खिला दिया गया। 

ईलाज के दौरान महिला की मायागंज अस्पताल भागलपुर में मौत हो गई है। हालाँकि कंचन देवी के बेटी ने अपने आंखों देखा हाल पुरे परिवार में बताई। इस घटना की जानकारी बरारी थाना को देने पर बाथ थाना पुलिस घटना स्थल पहुंचकर पुलिस अजीत कुमार एंव प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। सभी परिवार घर छोड़कर फरार है। पुलिस पुरे घटना को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News