बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में रंगदारी नहीं देना शख्स को पड़ा महंगा, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोग हुए जख्मी

भागलपुर में रंगदारी नहीं देना शख्स को पड़ा महंगा, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोग हुए जख्मी

BHAGALPUR : भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मियां शाह मैदान अपराधियों की गोली के तड़तड़ाहट से गूंज उठा। उस मैदान में चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। अपराधियों ने करीब एक दर्जन से अधिक राउंड गोली फायरिंग की है। घटना में दो लोगों को गोली लगी है। जो गंभीर रूप से घायल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात आफताब ने रंगदारी के रूप मे शनिवार को एक लाख पैसे की डिमांड किया था। नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। परिजन के माने तो घटना में घायल अयान के बड़े भाई से रंगदारी आफताब ने मांगा था। नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी थी। नमाज पढ़ कर अयान मैदान में खेलने के लिए गया था, तभी चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

घटना में अयान के पैर में गोली लगी है। जबकि लड्डू कुरैशी के हाथ में गोली लगी है। दो लोग घटना में गंभीर रूप से घायल है। लड्डू कुरैशी के परिजनों का कहना है कि चार के संख्या में पहुंचे बदमाशों ने एकाएक कर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। करीब 10 से 12 राउंड बदमाशों ने गोली फायरिंग की है।

कहा की फायरिंग की आवाज पर हम लोग बाहर निकले। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद सिटी डीएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News