बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ढाई लाख रूपये का लगाया जुर्माना

भागलपुर में कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ढाई लाख रूपये का लगाया जुर्माना

BHAGALPUR : जिले की पॉक्सो कोर्ट 6 पन्नालाल की कोर्ट के द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी नीलेश यादव को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी है। दरअसल कजरेली थाना क्षेत्र में 22 मार्च 2018 को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। जिसके बाद पीड़िता के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। 

इस कांड में नीलेश यादव आरोपी बनाया गया था। जबकि एक और नाबालिग अभिषेक कुमार को आरोपी बनाया गया था। जिसका मामला किशोर न्यायालय में चला गया था। वही नीलेश यादव का मामला पोक्सो कोर्ट में चल रहा है। 

लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। पिछले साल ही उसकी गिरफ्तारी हुई। जिसके बाद उसकी कोर्ट में पेशी और गवाही के बाद आज उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 

वही कोर्ट की ओर से आरोपी पर ढाई लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही राज्य सरकार को पीड़िता को दस लाख रुपया मुआवजा देने का कोर्ट ने निर्देश दिया है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News