भागलपुर में छात्र की बदमाशों ने बेरहमी से की गला काटकर हत्या, लोगों ने प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम देने की जताई आशंका

भागलपुर में छात्र की बदमाशों ने बेरहमी से की गला काटकर हत्या, लोगों ने प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम देने की जताई आशंका

BHAGALPUR : जिले में अपराध चरम पर है। आए दिन बेखौफ बदमाश गंभीर वारदात को अंजाम पे अंजाम दे रहे हैं। भागलपुर में 7 दिनों में 7 मर्डर पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा करते दिख रहे है। ताजा मामला कजरेली थाना क्षेत्र का है जहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने बीए पार्ट वन में पढ़ रहे छात्र का  बेरहमी से दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दिया। 

मृतक युवक की पहचान सिमरिया बहादुरपुर निवासी भरत लाल सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि उन्होंने आखिरी बार अभिषेक को घर में रात्रि 12 बजे देखा। जिसके बाद वह सुबह किसी काम से बाहर निकला था। इसी बीच कुछ देर के बाद ग्रामीणों के शोरगुल से उसकी मौत की खबर मिली। जानकारी मिलने पर एक नाले के किनारे युवक का शव पाया गया। 

घटना की जानकारी मिलने पर कजरेली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल मृतक के हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की तहकीकात कर रही है।आईएफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है। दबे जुबान से कुछ लोगों का कहना है की शायद प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। जिसके चलते युवक की जान गई है। 

वहीं मृतक की चाची ने कहा की अभिषेक अपने रूम में छत के ऊपर सोया हुआ था। अचानक वह देर रात अपने घर से निकला। हम लोगों को लगा अब वह वापस लौटेगा। लेकिन सुबह पड़ोसियों से पता चला कि उसका कुछ अपराधियों द्वारा गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया गया है। जब सुबह हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो अभिषेक की लाश नाले में पड़ा मिला। वही अभिषेक के चाचा ने कहा की हम लोगों को कुछ भी पता नहीं। वह पढ़ने लिखने वाला लड़का था। लेकिन कैसे क्या हो गया कुछ कह नहीं सकता हूं। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News