बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस में नए 'अध्यक्ष' को लेकर हलचल तेजः इस बार होंगे 8 कार्यकारी अध्यक्ष ! देखें संभावित लिस्ट...

बिहार कांग्रेस में नए 'अध्यक्ष' को लेकर हलचल तेजः इस बार होंगे 8 कार्यकारी अध्यक्ष ! देखें संभावित लिस्ट...

PATNA: बिहार कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव पर फैसले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस आलाकमान कभी भी प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर सकता है। वर्तमान अध्यक्ष मदन मोहन झा जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा उनकी जगह पर पार्टी नेतृत्व इस बार दलित चेहरे पर दांव लगाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार बिहार कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी राजेश राम को देने पर मुहर लग गई है। सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी रह गया है। पार्टी इस बार अध्यक्ष के अलावे 8 नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसके पहले बिहार में अध्यक्ष के अलावे 4 कार्यकारी अध्यक्ष थे।

कभी भी अध्यक्ष-कार्यकारी अध्यक्षों के नाम का हो सकता है ऐलान 

बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से मंथन जारी था। नेतृत्व ने बिहार के सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों को दिल्ली तलब कर राय ले ली थी।पार्टी के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने अपने हाल के बिहार दौरे के दौरान पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाकात की थी और पार्टी आलाकमान  को पूरी बात से अवगत करा दिया था। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित राजेश राम को कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी दी जा सकती है। इनके अलावे 8 नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जिन नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने की खबर है उनमें विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा भी शामिल हैं। 

इन नेताओं के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा

बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों की लिस्ट में इन नेताओं के नाम की चर्चा तेज है। इनमें प्रेमचंद्र मिश्रा, पटना पूर्वी से इस बार विस का चुनाव लड़े प्रवीण कुशवाहा, अमिता भूषण(पूर्व विधायक), पूनम पासवान, मनोज सिंह (पूर्व विधायक),शकीलरूज्जमा अंसारी (पूर्व मंत्री) और सिद्धार्थ सौरभ या अमित टुन्ना शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने अब तक आधिकारिक तौर पर नामों का ऐलान नहीं किया है। 



 

Suggested News