बिहार में 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे मुखिया, सीएम नीतीश को दी खुली चुनौती, कहा- 2024 में पता चल जाएगा मुखिया की ताकत..

NAWADA: बिहार में पटना सहित कई जिलों में मुखिया अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। वहीं मुखियाओं ने सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती भी दे दी है। मुखिया का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरी नहीं करती है तो 2024 में देख लेगी कि मुखिया की ताकत का पता चल जाएगा। दरअसल, कई जिलों में मुखिया अपने मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इसी कड़ी में खबर नवादा की है। जहां मुखिया अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। साथ ही सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। 

बता दें कि, नवादा सदर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा हम लोगों की हक को मारा जा रहा है। हम लोगों के द्वारा जो पंचायत स्तर पर काम कराया जाता था। जिससे भी हम लोगों को दरकिनार कर दिया गया है। जिसके बाद हम मुखिया के तमाम लोग अपने-अपने प्रखंड स्तर और अनुमंडलीय स्तर पर सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन किया है। 

वहीं सीएम नीतीश को चुनौती देते हुए कहा कि, अभी तो सिर्फ धरने की शुरुआत हुई है। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरी नहीं करती हैं तो हम लोगों के द्वारा एक विशाल धरना का आयोजन किया जाएगा। पूरे बिहार में चक्का जाम भी कर दिया जाएगा। मुखिया धरना के माध्यम से सरकार को यह बताना चाहते हैं कि पंचायत स्तर पर मुखिया के द्वारा कई कार्य किया जाता था जैसे पंचायत भवन व अन्य कई काम है। जो मुखिया करते थे लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस काम की कटौती कर दिये है। 11 सूत्री मांग को लेकर मंगलवार को धरना का आयोजन किया गया है। 

Nsmch
NIHER

वहीं मुखिया द्वारा कहा गया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार को हम लोग अपनी ताकत के बारे में बताएंगे और दिखाएंगे भी अगर हमारी मांग पूरी नहीं करेंगे तो उन्हें ताकत दिखा देंगे। 2025 में सीएम मुंह दिखाने के लायक भी बचेंगे या नहीं वह यह भी सोच लें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 3 बार से बिहार की गद्दी पर बैठे हैं। तो तानाशाह की तरह हर सिस्टम को बदलने की कोशिश कर रहे हैं और बदला भी जा रहा है। अब हमलोग सीएम की यह तानाशाही नहीं चलने देंगे। इस दौरान मुखिया जितेंद्र सिंह, विपिन कुमार सिंह ,गोपाल साव,जितेंद्र यादव, सीमा देवी, रंजू देवी, प्रीति आदर्शी, सोनी देवी, चंदन कुमार, वेवी देवी,पिंकी देवी, रिंकू देवी आदि मुखिया शामिल थे।