बक्सर में बदहाल पड़ा 'लाइट एंड साउंड' बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, कभी बिहार यूपी के लोगों का होता था जमावड़ा, पढ़िए पूरी खबर

 बक्सर में बदहाल पड़ा 'लाइट एंड साउंड' बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, कभी बिहार यूपी के लोगों का होता था जमावड़ा, पढ़िए पूरी खबर

BUXAR : जिले में बदहाल पड़ा 'लाइट एंड साउंड' अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। साल 1988 में 'लाइट एंड साउंड' का निर्माण कराया गया था। इसमें रामायण से जुड़ी कहानियों को प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से दिखाया जाता था। जिसे एक बार खराब होने के बाद फिर बनवाया नहीं गया।

बता दें की जिला मुख्यालय स्थित रामरेखा घाट के पास बना 'लाइट एंड साउंड' बदहाल अवस्था में है। इलाके को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से बनाई गई ये इमारत वर्तमान समय में असामाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है। 

साल 1986 में इसका निर्माण भारत पर्यटन विकास निगम लिमिटेड और राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से कराया था। 18 अप्रैल 1986 को तत्कालीन मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दुबे ने इसका उद्घाटन किया था। उस समय यहाँ आने पर डेढ़ रुपया लगता था। इसमें रामायण से जुड़ी कहानियों को प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से लोगों को दिखाया जाता था। बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से भी लोग भारी संख्या में इसका लुत्फ उठाने आते थे। 

यह इलाके के लोगों के लिए कभी आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। लेकिन इसमें खराबी आने के बाद विभाग ने फिर इस पर दुबारा ध्यान नहीं दिया। स्थानीय प्रतिनिधि के इसके मरम्मती के तमाम वादे करके भूल गए।

बक्सर से पूजा चौबे की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News