बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने किया झंडोतोलन, सरकार के उपलब्धियों का किया बखान

गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने किया झंडोतोलन, सरकार के उपलब्धियों का किया बखान

GOPALGANJ: देश में आज धूम-धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी क्रम में गोपालगंज में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर शान से तिरंगा झंडा को फहरा कर झंडे की सलामी दी गई। साथ ही एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। 

वहीं मुख्य कार्यक्रम शहर के मिंज स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री सह खनन एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव ने मिंज स्टेडियम में तिरंगा झंडा फरार कर सलामी दी। वही परेड में शामिल एक प्लाटून को मंत्री जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। 

दरअसल, मंत्री रामानंद यादव ने मिंज स्टेडियम के समारोह में झंडोत्तोलन कर वहां उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। साथ ही आपसी मेल मिलाप बनाकर जीवन में आगे बढ़ने के तरीकों को बताया। उन्होंने इस मौके पर सरकार के उपलब्धियों का बखान किया। शराब बंदी अपराध नियंत्रण, सात निश्चय योजना समेत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोगो के बीच रखी।

इसके साथ ही जिले में तय कार्यक्रम के अनुसार मिंज स्टेडियम के कार्यक्रम का समापन होने के बाद जिलापदाधिकारी ने समाहरणालय में अनुमंडल कार्यालय के सामने झंडा फहराया।  एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस लाईन में झंडोत्तोलन कर पुलिस बल के जवानो का परेड का भी अवलोकन किया। एसपी ने पुलिस बल के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि गोपालगंज पुलिस हमेशा से आगे बढ़कर कार्य करती आई है। उन्होंने कदम से कदम मिलाकर आगे और बेहतर कार्य करने के लिए जवानों का मानोबल भी बढ़ाया।

Suggested News