बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गंगा के दियारा में दो गिरोहों के बीच वर्चस्व के लिए आधी रात को चली गोलियां, मुखिया पति गंभीर रूप से घायल

गंगा के दियारा में दो गिरोहों के बीच वर्चस्व के लिए आधी रात को चली गोलियां, मुखिया पति गंभीर रूप से घायल

NAUGACHHIA : नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गंगा दियारा में देर रात में दो गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इसमें लत्तीपुर दक्षिण पंचायत की मुखिया बेबी सिंह के पति राजेश मंडल उर्फ राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश को पैर में गोली लगी है। 

 जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात 8:30 बजे दियारा इलाके में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई. गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के इलाके के लोग दहशत में आ गए. गोली दो गुटों के बीच में चली, लेकिन किस कारण से गोलियां चली हैं यह अभी पता नहीं चल पाया है. इस घटना में लत्तीपुर दक्षिण पंचायत बिहपुर के मुखिया पति राजेश मंडल पिता निरंजन मंडल पूर्व मुखिया के पैर में गोली लगी. जिससे वो घायल होकर वहीं गिर पड़े. इस दौरान राजेश मंडल के प्राइवेट अंगरक्षक ने भी बचाव पक्ष में कई चक्र गोलियां चलाईं. अंगरक्षक के गोली चलाने के बाद दूसरे पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए.

बताया गया कि दियारा में दो गिरोह के बीच वर्चस्व जमाने को लेकर गोलीबारी हुई है। इसमें दोनों तरफ से 50 से अधिक राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। 

वहीं सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर विनय कुमार और खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए मायागंज भेजा। पुलिस के पहुंचने के बाद बदमाश भाग निकले। 

मायगंज में भर्ती राजेश सिंह बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उसके परिजन भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। इंस्पेक्टर ने बताया बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, अंधाधुंध फायरिंग से गंगा दियारा दहल उठा है। इलाके में तनाव है। 

नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि गोलीबारी में घायल मुखिया पति को इलाज के लिए भेजा गया है। अंधेरा होने के कारण पता नहीं चल पा रहा है कि गोलीबारी में और लोग घायल हुए हैं। कि नहीं। स्थानीय पुलिस से विस्तृत सूचना मांगी गई है।


Suggested News