बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थाने में पुलिसकर्मियों के सामने बेटे ने मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, फिर जलती मां का बनाने लगा वीडियो, महिला को जलते देख पुलिसवालों में मच गया हड़कंप

थाने में पुलिसकर्मियों के सामने बेटे ने मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, फिर जलती मां का बनाने लगा वीडियो, महिला को जलते देख पुलिसवालों में मच गया हड़कंप

ALIGARH :खबर अलीगढ़ से है, जहां प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने थाने में पुलिसकर्मियों के सामने पहले अपनी मां पर पेट्रोल छिड़का और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। थाना परिसर में हुई घटना के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फुल गए। किसी तरह उन्होंने आग को बुझाया, हालांकि इस दौरान महिला लगभग 80 परसेंट आग में झुलस चुकी थी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला को आग में झुलसते हुए देखा जा सकता है। 

SP देहात पलाश बंसल ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का नाम हेमलता है। उसके पति राज बहादुर सिंह की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। दरकन नगरिया गांव में एक पुश्तैनी मकान है। इसमें हेमलता अपने बेटे के साथ रहती है। यह मकान राज बहादुर के मामा चंद्रभान के नाम पर है। शुरु से राज बहादुर यहां परिवार के साथ रहता आया। जब उसकी मौत हो गई, तब चंद्रभान मकान को खाली करने का दबाव बना रहा था। हेमलता और उसका बेटा 10 लाख रुपए चाहते थे। चंद्रभान 5 लाख रुपए देने पर तैयार था। इस मामले की थाने में कई दिनों से पैरवी चल रही थी।

 किया था मामा ससुर और उनके परिवार पर केस

हेमलता ने 5 महीने पहले अपने ही मामा ससुर और उसके परिवार के लोगों पर छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद इसमें चार्जशीट लगा दी थी। मगर चंद्रभान की गिरफ्तारी नहीं की। इसके बाद हेमलता ने थाने में फिर एक तहरीर सौंपी कि उसके साथ चंद्रभान और उसके परिवार ने मारपीट की है।

पुलिस ने पारिवारिक विवाद मानते हुए फिर कोई कार्रवाई नहीं की। विवाद बढ़ता देखकर मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। हेमलता का भाई चंद्र मोहन सामने आया। उसने आरोप लगाए कि थाने में हेमलता और उसका बेटा पहुंचे थे। 

दूसरे पक्ष से चंद्रभान, मुकेश और उनके बेटे आए थे। चंद्रभान ने धमकी दी कि यही आग लगा दूं क्या तूझे। हेमलता परेशान हो गई थी। वह थाने से बाहर आ गई थी।

मां को जलाने के बाद बनाने लगा वीडियो
 थाने में लगे CCTV में दिखा कि हेमलता ने खुद और उसके बेटे ने पेट्रोल छिड़का। उसके बाद एक लाइटर से हेमलता ने 2 बार खुद आग लगाने का प्रयास किया। फिर लाइटर जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद बेटे ने लाइटर उठाया और जलाया। कुछ देर में महिला आग की लपटों में घिरी दिखती है। उसका बेटा बचाने का प्रयास नहीं करता है, बल्कि वीडियो बनाने लगता है।

पुलिसवालों ने कंबल ओढ़ाकर आग बुझाया

महिला को आग में घिरा देखकर थाने में मौजूद पुलिस वालों ने महिला को कंबल से ढकने का प्रयास किया। मगर आग बहुत तेजी से फैली। 6-7 पुलिस वालों की कोशिशों के बावजूद महिला झुलस गई। उसको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया।

बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि बेटे ने अपने ही परिवार के लोगों को फंसाने के लिए मां को आग के हवाले कर दिया। SP देहात ने कहा- हमारे पास इस घटना की CCTV आ चुका है। बेटा को हिरासत में लिया गया है।

Suggested News