बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटे सवा लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

गया में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटे सवा लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

GAYA : गया के बेलागंज थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां अपराधियों का हौसला बुलंद है। अपराधी दिन के उजाले में बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं और पुलिस महज तहकिकात और अनुसंधान के आश्वासन से काम चला ले रही है। विगत दिनों खनेटा स्थित दुर्गा मंदिर में हुई लाखों की चोरी के मामले की गुत्थी अभी सुलझी भी नही थी कि बुधवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक अन्य बड़ी घटना का अंजाम दे दिया।  

मामला बेलागंज खिजरसराय सड़क मार्ग पर नरमा मोड़ के समीप की है। जहां पल्सर सवार दो की संख्या में रहे हथियारमंद अपराधियों ने दिन के उजाले में बीच सड़क पर हथियार के बल पर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लगभग सवा लाख की लूट कर ली। पीड़ित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने बेलागंज थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम खिजरसराय में संचालित चैतन्य माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी संजीव कुमार कंपनी की राशि की वसूली करने बेलागंज थाना क्षेत्र के विरहपूरा गांव आया था। जहां वसूली के एक लाख, सोलह हजार, दो सौ बीस रूपया लेकर खिजरसराय लौट रहा था। उसी दौरान बेलागंज खिजरसराय सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के नरमा मोड़ के समीप अपराधियों ने हथियार के भय दिखाकर घटना का अंजाम दिया। 

पीड़ित फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी संजीव कुमार जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पुन्हदा गांव का रहने वाला है। जो खिजरसराय में संचालित चैतन्य माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है। पीड़ित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी संजीव कुमार ने बेलागंज थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बेलागंज थानाध्यक्ष विनय कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Suggested News