बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश सिंह पर कसा तंज, कहा लालू प्रसाद ने दिखाया हैसियत

गया में लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश सिंह पर कसा तंज, कहा लालू प्रसाद ने दिखाया हैसियत

GAYA : बिहार के गया में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने नीतीश और लालू पर जमकर कटाक्ष किया है। वहीं बिहार कांग्रेस को भी आईना दिखाया। राजू तिवारी ने कहा कि लालू के लोग माँ दुर्गा की पूजा भक्ति पर सवाल उठा रहे हैं।


तिवारी ने कहा की इस बार राजद से जुड़े विधायक ने ऐसा किया है। उन्हें बता दें कि उनके सुप्रीमो लालू यादव अपने पाप की क्षमा मांगने के लिए देश भर के मंदिरों में घूम रहे हैं।थावे मंदिर तक वह घूमने गए और पूजा पाठ की। लेकिन दूसरी ओर उनके विधायक अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। ये लोग महामूर्ख और पागल है। 

उन्होंने कहा कि लालू ने कांग्रेस अध्यक्ष को औकात बताई है। बिहार कांग्रेस की हैसियत का अंदाजा करवाया। लालू के बयान के कई मतलब है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को एहसास करवाया कि वे अध्यक्ष बने हैं, तो मेरी कृपा से। वही लालू के जेल से बात करने के बयान को उन्होंने गलत बताया और कहा कि इस पर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News