गया में सुरक्षा बलों और वन विभाग की टीम ने दुर्लभ प्राणी पेंगोलिन को किया बरामद, मौके से तस्कर फरार

GAYA : जिले के इमामगंज में सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। तस्करी के लिए ले जा रहे पैंगोलिन नामक एक दुर्लभ प्राणी को लूटीटाड़ जंगल से बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई संयुक्त रूप से सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी सलैया एवं वन विभाग इमामगंज की संयुक्त टीम ने किया है। सशस्त्र सीमा बल 29 वी  वाहिनी के कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता के दिशानिर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

बता दें की इन दिनो सलैया एस एस बी 29 वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक एस आर कृष्णन काफी चर्चा में है। हाल ही में इन्होंने सरकारी विद्यालय से 16 क्वींटल से अधिक मात्रा में अफीम के भूसा को बरामद किया था। जो काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद उनकी दूसरी सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है कि तस्करी के लिए ले जा रहे एक दुर्लभ प्राणी जो लुप्त होने के कगार पर है उसे बरामद कर लिया गया है। यह भारत में लुप्त होने के कगार पर आ चुका है और ऐसे दुर्लभ प्राणी को बरामद करना बहुत बड़ी सफलता है। 

इस संयुक्त कार्रवाई में इमामगंज वन विभाग के रेंजर ऑफिसर कुलदीप सिंह की भी बड़ी भूमिका मानी जा रही है। बीते मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर लूटीटाड़ के जंगल और पहाड़ी इलाकों में कुछ लोग पैंगोलिन नामक एक दुर्लभ जीव को तस्करी के लिए कही ले जाने वाले थे। उपरोक्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी के कमांडेंट हरे कृष्णा गुप्ता के दिशा निर्देश पर सलैया के सहायक सेनानायक एस आर कृष्णन ने एक टीम गठित कर के वन विभाग इमामगंज को सूचित किया गया। 

Nsmch
NIHER

सूचना के सत्यापन हेतु डी समवाय सलैया 29 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं वन विभाग इमामगंज की सयुक्त टिम लूटीटाड़ के जंगली एवं पहाड़ी इलाके में रवाना हुईं। करीब 7:30 बजे संध्या पैट्रोलिंग पार्टी ने एक आदमी को प्लास्टिक के थैले में कुछ लाते हुए देखा। पैट्रोलिंग पार्टी को उपरोक्त व्यक्ति के साथ जैसे ही मुलाक़ात तो वह थैली फेक कर जंगल एवं पहाड़ की तरफ भागने लगा। जब उस व्यक्ति पर शक हुआ तो पेट्रोलिंग पार्टी ने उसका पीछा किया। लेकिन अंधेरा जंगल एवं पहाड़ का फायदा उठाकर उपरोक्त व्यक्ति भागने में सफल रहा। जब थैले को टीम ने जांच किया तो उसमे पैंगोलिन नामक दुर्लभ जीव मिला। तत्पश्चात पकड़े गए पैंगोलिन को वन विभाग के साथ लेकर डी समवाय सलैया लाया गया एवं उस प्राणी को वन विभाग इमामगंज की टीम को सौप दिया गया।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट