बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में ननद पर भारी पड़ी भौजाई, पीट-पीटकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोपालगंज में ननद पर भारी पड़ी भौजाई, पीट-पीटकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ : नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव में भाभी ने अपनी ही ननद को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रूपा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में इमरजेंसी वार्ड में युवती का इलाज चल रहा है। 

घटना के संबंध में रूपा कुमारी की मां ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। एक मंदबुद्धि का है और दूसरा ठीक है। दूसरे पुत्र ने बिना शादी किए ही एक लड़की लाकर घर पर रखा है। जिसके कारण परिवार के सदस्य नाराज रहते हैं। सोमवार को मकान बनाने का काम चल रहा था। दूसरे बेटे से काम करने की बात कही गई तो वह इनकार कर दिया। वहीं उसकी पत्नी अपनी सास से झगड़ा करने लगी। बीच बचाव करने के लिए रूपा कुमारी गई तो उसकी भाभी ने मारपीट की। 

मारपीट में रूपा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला जब शांत हुआ तो घायल रूपा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। मारपीट में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News