बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में चाचा ने रिश्ते को किया शर्मसार, चार वर्षीय भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गोपालगंज में चाचा ने रिश्ते को किया शर्मसार, चार वर्षीय भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

GOPALGANJ : जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के चाचा ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज महिला वार्ड में चल रहा है। घटना की सूचना मीरगंज थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि करीब तीन दिन पूर्व चार वर्षीय बच्ची अपने दरवाजे के समीप खेल रही थी। इस बीच पड़ोस का एक युवक जो रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है वह आया और बच्ची को मोबाइल देकर बहला फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची जब रोने लगी तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के रोने की वजह जब उसकी मां ने पूछी तो उसने पड़ोस के ही युवक जो रिश्ते में चाचा लगता है। उसके बारे में जानकारी दी। फिर परिवार के सदस्यों को दुष्कर्म होने की बात की जानकारी हुई। 

घटना के बाद गांव के लोग आपसी समझौते के आधार पर मामले को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन आरोपित युवक व उसके परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके कारण बात नहीं बन सकी। पीड़ित बच्ची के परिवार के सदस्य तीन दिनों तक आपसी समझौते के आधार पर मामले को खत्म करने के लिए रुके रहे। जब आरोपित पक्ष से कोई सामने नहीं आया तो इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई। डायल 112 की पुलिस उन्हें बच्ची व उसके परिजन को लेकर हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां से बच्ची को सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं शनिवार को मीरगंज थाने की पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई।

तीन दिन पूर्व चार वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद गांव में आरोपित को सामाजिक दंड देने की तैयारी चल रही थी। स्थानीय जन प्रतिनिधि आरोपित पक्ष को बुलाने की तैयारी में थे। लेकिन आरोपित पक्ष के लोग मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिस गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म हुई है उसका पिता मुंबई में रहकर कमाई करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद बच्ची का पिता फ्लाइट से अपने गांव पहुंचा और आरोपित पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस से शिकायत की।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News