बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुजरात गये डिप्टी सीएम सुशील मोदी फंस गये लिफ्ट में

गुजरात गये डिप्टी सीएम सुशील मोदी फंस गये लिफ्ट में

NARMADA/PATNA :  बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मंगलवार को गुजरात में लिफ्ट में फंस गये। बिजली गुल होने की वजह से वे करीब डेढ़ मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। सुशील मोदी ने इस घटना को सामान्य करार दिया है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पर तल्ख टिपण्णी की।

फंस गये लिफ्ट में

सुशील कुमार मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर थे। गुजरात में सावरमती नदी के किनारे बने विश्व प्रसिद्ध रिवर फ्रंट पर मंगलवार को छठ पूजा घाट का लोकापर्ण समारोह था। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इस छठ घाट का लोकार्पण किया। इसके बाद सुशील कुमार मोदी गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल के साथ नर्मदा में बने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने गये। सरदार पटेल की यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसकी उंचाई 182 मीटर है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की गैलरी में जाने के लिए जब सुशील मोदी लिफ्ट में चढ़े तो वे करीब डेढ़ मिनट तक इसमें फंसे रहे। बिजली गुल हो जाने से लिफ्ट रुक गयी थी। इसके बाद तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल की गयी और लिफ्ट चल पड़ी।

ठाकोर पर सियासी हमला

लिफ्ट से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि ये तो सामान्य बात है। फिर उन्होंने कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर पर सियासी हमला बोला। अल्पेश ठाकोर की ठाकोर सेना पर आरोप है कि उसने गुजरात में बिहारियों से मारपीट की और यहां से भागने के लिए मजबूर किया। कांग्रेस ने अल्पेश को बिहार का सह प्रभारी बनाया है। इस पर सुशील मोदी ने कहा कि अल्पेश में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे बिहार आएं। बिहार के लोग अगर गुजरात में काम करना बंद कर दें तो यहां की फैक्ट्रियां बंद हो जाएंगी।

Suggested News