जहानाबाद में पड़ोसी बना हैवान, नशे में महिला के साथ किया छेड़खानी, भारी बावल

जहानाबाद में पड़ोसी बना हैवान, नशे में महिला के साथ किया छेड़खानी, भारी बावल

JEHANABAD: जहानाबाद की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। साथ महिला ने आरोप लगाया है कि उसने जब युवक का विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया है। 

दरअसल, जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पच्चासी की एक महिला ने शराब के नशे में छेड़खानी करने तथा मारपीट का आरोप अपने पड़ोसी पर लगाया है। पीड़िता की मानें तो रात में वो घर में अकेली सोई हुई थी। तभी अचानक रात्रि करीब 9 बजे गांव के ही एक युवक ने घर का दरवाजा खटखटाया और जबरदस्ती घर में प्रवेश किया।

वहीं अंदर आते ही गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा। महिला जब विरोध किया, तो युवक मारपीट कर फरार हो गया। आरोप लगाने वाली महिला ने बताया कि गांव का युवक पहले भी गलत करने का प्रयास कर चूका है। फिलहाल महिला जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती है। 

इस मामले की सूचना मिलने पर परस बीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। स्थानीय थाने के थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी और पीड़ित पक्ष दोनों सहोदर भाई हैं। आपसी विवाद में पहले भी एक दूसरे पर मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दे चुके हैं।

Find Us on Facebook

Trending News