Patna Chain Snatching: पटना में बंटी-बबली का आतंक, मॉर्निंग वॉक कर रहे पुरूष का दिनदहाड़े सोने की चेन झपटी

Patna Chain Snatching: पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए।...

Patna Chain Snatching
पटना में बंटी-बबली का आतंक- फोटो : reporter

Patna Chain Snatching:  पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बुधवार की अहले सुबह दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पॉश और व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घरों से निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार एक पुरुष और युवती ने कथित तौर पर पुरुष को निशाना बनाया। बाइक पुरुष चला रहा था, जबकि पीछे बैठी युवती ने मौका मिलते ही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी करतूत

चेन झपटने की यह वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज में बाइक सवार युवक और पीछे बैठी युवती की गतिविधियां दिखाई देने की जानकारी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है।

राजधानी में बाइक सवार अपराधियों द्वारा महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाने की घटनाएं पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनी हुई हैं। इस वारदात में भी अपराधियों ने सुबह के वक्त का फायदा उठाया, जब लोग अपने रोजमर्रा के काम और मॉर्निंग वॉक के लिए सड़कों पर निकलते हैं।

पुलिस की गश्ती पर फिर उठे सवाल

कुर्जी मोड़ राजधानी के व्यस्त इलाकों में शुमार है। ऐसे इलाके में सुबह-सुबह चेन स्नैचिंग की घटना सामने आने के बाद पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। अपराधियों ने बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के वक्त भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चेन स्नैचिंग और झपटमारी करने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसा जा सके।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वारदात के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस कथित ‘बंटी-बबली’ जोड़ी की पहचान कर कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

रिपोर्ट- अनिल कुमार