जहानाबाद में खेत में मवेशी के घुसने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, आरोपी पक्ष ने पिता और पुत्री को पीट-पीटकर किया घायल

Jehanabad: राज्य में अक्सर दो पक्षों में वाद-विवाद के कई मामला सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला जहानाबाद से सामने आया है। जहां गांव के खेत में मवेशी के घुस जाने के विवाद को लेकर एक पिता और पुत्री के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी अनुसार, शनिवार की दोपहर जिले के महादेव बीघा गांव के जिनोरा में मवेशी के घुस जाने के विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पिता पुत्री को बुरी तरह से मारा है। इस घटना में पिता और पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि बहुत छोटा सी बात थी। उनके घर का मवेशी आरोपी पक्ष के खेत में घूस गया था। जिसके कारण उन लोगों ने पिता के साथ मारपीट की फिर घर में घुस कर पुत्री के साथ मारपीट की।
वहीं जब परिजनों के द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया जाने लगा तो, वहां भी आरोपी पक्ष ने उन दोनों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।