बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में पक्षी मारने वाली जहरीला पदार्थ खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा है इलाज

कैमूर में पक्षी मारने वाली जहरीला पदार्थ खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा है इलाज

KAIMUR: कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलिय में ईट भट्ठे पर काम करने वाले 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि, सभी बच्चों की तबीयत पक्षी मारने वाली जहरीली पदार्थ को खाने से हुई है। 

दरअसल, गया जिले के रहने वाले मजदूरों के द्वारा पक्षी मारने के लिए गुड़ में तुरंता (जहरीला पदार्थ) मिलाकर पक्षी मारने के लिए रखा गया था। वहीं खेलने के दौरान 7 बच्चों ने उसे मीठा समझ कर खा लिया। जिसके बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।

बता दें कि, सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर जिला परिषद सदस्य बृजेश सिंह और गोल्डन सिंह पहुंचे। जिन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सातों बच्चों को इलाज के लिए मोहनिया के मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार शुरू हो चुका है।

बताते चलें कि, 3 बच्चों की तबीयत अभी भी चिंताजनक है लेकिन वहीं अन्य चार बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। गंभीर स्थिति वाले बच्चों में अकेंद्र 10 वर्ष, आकाश 10 वर्ष,राहुल 8 वर्ष,राज कपूर 8 वर्ष,सूरज 7 वर्ष, रोहित 7 वर्ष है। सभी गया जिले के रहने वाले हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ भृगुणाथ सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर दिनेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह ने बताया कि बच्चों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। सभी का इलाज चल रहा है। तीन की हालत अभी भी गंभीर है जबकि अन्य खतरे से बाहर हैं। हालांकि प्वाइजन का केस है। इसलिए अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

Suggested News