बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में तीन बच्चों के साथ महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

कैमूर में तीन बच्चों के साथ महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

KAIMUR : जिले में एक महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर तीन बच्चों के साथ कुए में कूद कर जान दे दी। मृतकों में दो बच्चे एक बच्ची भी है। मामला भगवानपुर थाना के पतेहरी गाँव का है। बताया जाता है कि महिला की पति से कुछ बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर तीनो बच्चों को लेकर घर के पास के कुए में छलांग लगा दी। जिससे चारों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गाँव मे सनसनी फैल गई। सभी ग्रामीण कुए के पास चप्पल देखकर कुएं से शव निकालने में जुट गए। लेकिन कुआँ में इतना पानी भरा था की शव निकलना बड़ा मुश्किल था। जिसके बाद डीजल इंजन से पहले पानी कुए से निकाला गया। पानी कम होने पर चार शव बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस शवों को भभुआ सदर अस्पताल लाई है। 


महिला के पिता ने कहा 

महिला के पिता चौधरी बिंद ने बताया की सब ठीक ठाक था। कभी बेटी किसी प्रकार की बात नहीं बताई। लेकिन आज अचानक क्या हुआ। समझ मे नहीं आया। हम घर पर थे तो सूचना मिली कि अपकी बेटी अपने तीन बच्चों को साथ लेकर कुए में कूद गई। जिससे चारो की मौत हो गई। दमाद भी एक निजी स्कूल में चालक का काम करता था। रात को बेटी दमाद में क्या क्या झगड़ा हुआ हमे पता नहीं है। आज मेरी बेटी का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। 

क्या बोले मुखिया

मोकरम पंचायत के मुखिया अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एक महिला घर से बच्चों के साथ लापता है। कुछ देर बाद एक कुए के पास उसका चप्पल मिला तो ग्रामीण उस कुए में महिला को खोजने कुए में उतरे। जहाँ तीन बच्चा और एक महिला का शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ ले गयी। आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा की हम जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करते है। मौत का कारण पति पत्नी में आपसी कलह बताया जाता है। 

थानाध्यक्ष ने कहा

भगवानपुर थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि सुबह थाने में सूचना मिली कि पतेरी गाँव मे एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुए में कूद कर जान दे दी है। घटना का कारण पति पत्नी में आपसी कलह बताया जाता है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News