बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में अपराधियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम देने का लगाया आरोप

कैमूर में अपराधियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम देने का लगाया आरोप

KAIMUR : जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जाता है। परिजनों ने प्रेमिका के घर वालो पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला भभुआ थाना के दुमदुम गाँव का है। बताया जाता है  कि प्रवीण कुमार अपने गाँव की ही एक लड़की से प्रेम करता था। उसके साथ जीने मरने का भी वादा किया था। 


लेकिन एक गाँव के होने के कारण परिवारवालों ने रिश्ता मंजूर नहीं किया और लड़की का सात माह पहले शादी कर दिया। उस समय प्रवीण ख़ुद को घर वाले समझा बुझाकर किसी तरह शांत कर दिया। लेकिन जब लड़की ससुराल से वापस गाँव आई तो फिर दोनों में प्रेम प्रसंग पहले जैसा चलने लगा। कई बार लड़की के घर वालो ने दोनों को समझाया। लेकिन दोनों में कोई सुनने को तैयार नहीं था। जिसका नतीजा आज हुआ कि लड़की के घर वाले गाँव के एक झोपड़ी में बुलाकर गोली मार दी। जिसके बाद प्रवीण की मौत हो गई। 

मृतक के भाई ब्रजेश कुमार ने बताया की मेरा भाई गाँव की एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन हमलोग के गाँव की ही लड़की होने के कारण लड़की की शादी करा दिया गया। जब लड़की शादी के सात माह बाद मैके आई तो फिर दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसको लेकर लड़की के घर वाले कई बार प्रवीण की हत्या करने की धमकी देते थे। आज गोली मार कर हत्या कर दिया। 

इस घटना में लड़की के घर वाले और रिश्तेदार 5 लोग शामिल है। मेरा भाई अभी खाना खा रहा था कि किसी ने फोन कर बुलाया। उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हम पुलिस से मांग करते है कि सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले। अब जांच का विषय है कि प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्महत्या है। पोस्टपार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान से पता चलेगा। लेकिन लड़के के घर वाले हत्या का आरोप लड़की के घर वालो पर लगा रहे है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News