बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में बेटे की चाहत में ससुराल वाले बने हैवान, पहले बहु को किया प्रताड़ित फिर खिला दी जहर

कटिहार में बेटे की चाहत में ससुराल वाले बने हैवान, पहले बहु को किया प्रताड़ित फिर खिला दी जहर

KATIHAR: कटिहार से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटी को जन्म देने पर ससुराल वालों ने मां को प्रताड़ित किया है। इस घटना में मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बताया जा रहा है कि बेटी की जन्म होने पर सास, ससुर और पति ने मिलकर महिला को जहर खिला दिया है। महिला का नाम पिंकी खातून बताया जा रहा है।  

पिंकी खातून बरारी थाना क्षेत्र के अनारकली गांव का रहने वाली है। पिंकी खातून की शादी लगभग दो साल पहले बरारी थाना क्षेत्र के ही दुर्गापुर के रहने वाले मोहम्मद तसलीम से हुआ था। वहीं पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसको लेकर ससुराल वाले को नाराजगी है। ससुराल वाले तसलीम और पिंकी से बेटा चाहते हैं इसलिए कई बार इस बच्ची को मारने की कोशिश भी किया थे। 

वहीं जब पिंकी खातून इसको लेकर बाधा पहुंचाने लगे तो अब जबरन पिंकी खातून के मुंह में जहर डालकर उसे मारने की कोशिश किया गया। फिलहाल कटिहार सदर अस्पताल में पिंकी का इलाज चल रहा है। ससुराल वालों ने पिंकी के साथ मारपीट भी की है। पीड़ित महिला ने कहा कि उसको ससुराल में खाना खाने नहीं दिया जाता है। उनको ह दिन मारा-पिता जाता है। वहीं जब पिंकी ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने उसके साथ और बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News