बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में सैकड़ों एकड़ गेंहूँ की फसल में लगी आग, किसानों में छाई मायूसी

खगड़िया में सैकड़ों एकड़ गेंहूँ की फसल में लगी आग, किसानों में छाई मायूसी

KHAGARIA : खगड़िया जिले में आज भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। जहाँ परबत्ता प्रखण्ड के डुमरिया बुजुर्ग के दियारा में भीषण आग लग गयी। जिससे सैकड़ों एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर बर्बाद हो गया। फसल सुखी होने की वजह से देखते ही देखते आग ने भयावह रूप पकड़ लिया। 

लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी आग पर नहीं पाया जा सका। इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। लेकिन बीच खेत में आग लगने की वजह से दमकल की गाड़ी को वहां तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। 

बताते चलें की सभी किसान के आखों के सामने ही उनका फसल जल रहा था और लोग परेशान होते रहे। हालाँकि अभी तक न तो  प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना के बाद किसानों में मायूसी छा गयी है। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News