बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की जमकर पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की जमकर पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : दीपनगर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव में दहेज नहीं देने पर गर्भवती पत्नी को मारपीट कर घर से निकाले जाने की घटना सामने आई है। जख्मी संजीव कुमार की पत्नी ममता देवी बताई जा रही है। पीड़िता का आरोप है की साल 2020 में उसकी शादी हुई थी। लेकिन पिछले कुछ महीने से पति व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था। जब मायके वाले ने रुपए देने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर पति, देवर और गोतनी ने मिलकर छत पर ले जाकर कड़ी धूप में दौड़ा दौड़ा कर पीटा। 

हैवानियत की हद तो यह हो गई की कड़ी धूप में ही तब तक पिटायी करते रहे। जब तक वह बेहोश नहीं हो गयी। उन लोगों की दबंगता के कारण आसपास के लोग भी उसे बचाने नहीं गए। वह 2 माह की गर्भवती भी है। 

इसका भी उन लोगों को ख्याल नहीं रहा। इस बात का पता जब मायके वालों को लगा। तब उसके ससुराल पहुंचे ओर पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया। थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।



Suggested News