बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में संतान पैदा नहीं होने पर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को किया गिरफ्तार

नालंदा में संतान पैदा नहीं होने पर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को किया गिरफ्तार

NALANDA : बिहार नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला में शादी के एक साल बाद बच्चा पैदा नहीं होने का ताना देकर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मायके वाले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोप में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका राहुल कुमार की 23 वर्षीया पत्नी अंशु कुमारी है। 


अंशु कुमारी की बहन वैशाली जिला के हाजीपुर निवासी अन्नु कुमारी ने बताया कि उसकी बहन की पीजी की प्रैक्टिकल की परीक्षा 15 मार्च को होने वाली थी और वह इसी सिलसिले में मायके आने वाली थी। रविवार के दिन 4 बजे उससे बात हुई थी। तब उसने बताया की उसका ट्रेन छूट गया है। इसके बाद शाम में उसके पति ने फोन कर बताया कि अंशु ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 

मायके वालों का आरोप है कि अंशु आगे पढ़ना चाहती थी। जिसका ससुराल वाले हमेशा विरोध किया करते थे। इतना ही नहीं ससुराली परिवार शादी के एक साल होनें के उपरांत बच्चा नहीं होने पर ताना भी मारते थे। बीती शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद ससुराली परिवार ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका आत्महत्या का रूप दे दिया। 

नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News