बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BAGAHA NEWS : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, पति सहित 5 पर मामला दर्ज

BAGAHA NEWS : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, पति सहित 5 पर मामला दर्ज

BAGAHA : जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में दहेज़लोभियों की घिनौनी करतूत सामने आई है। दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। जिसके बाद लड़की के भाई भरत सहनी के द्वारा नौरंगिया थाना में आवेदन देकर मृतिका के पति समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 

इस मामले को लेकर भरत साहनी ने बताया कि उसकी बहन को उसके बहनोई समेत सास, ससुर ,देवर आदि के द्वारा दहेज में बाइक के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। ऐसी सूचना उसकी बहन ने अपने भाई को दी थी। बाइक नहीं देनें पर उसकी हत्या कर दी गयी है।  इस संबंध में नौरंगिया थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई के द्वारा थाना को आवेदन दिया गया है।  

जिसमें मृतका के पति मुन्ना साहनी, ससुर सिकंदर सहनी, भसुर प्रेम सहनी, सास नगीना देवी, देवर पन्नालाल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 58/21 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News